समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Communities (Housing and Homelessness Services)] द्वारा लिए गए ज्यादातर निर्णयों के खिलाफ अपील की जा सकती है। लेकिन अपील दर्ज़ करने से पहले आपको चाहिए कि आप निर्णयों और निर्णय लिए जाने के पीछे कारणों के बारे में अपने निकटस्थ “आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं” विभाग के अधिकारी के साथ बात कर लें। यदि आप इस विचार-विमर्श के परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप अपील प्रक्रिया का पालन करते हुए इस निर्णय के बारे में अपील कर सकते हैं।
आपको निर्णय लेने के 28 दिनों के भीतर अपनी अपील दर्ज़ करनी चाहिए
लेकिन कुछ मामलों में इस समय-सीमा के बाद भी अपील स्वीकार की जाएगी। अपील करने के लिए कोई शुल्क नहीं है और इसमें गोपनीयता बरती जाती है।
अपील करने के लिए आपको अपील आवेदन फॉर्म पर अपने सरोकारों के बारे में लिखित विवरण देना होगा। यह आवेदन फॉर्म क्वींसलैंड में किसी भी “आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं” केंद्र से, विभाग के आवासीय अपील एवं समीक्षा यूनिट (Housing Appeals and Review Unit) या विभाग के इंटरनेट साइट से प्राप्त किया जा सकता है।
आप जिस निर्णय के खिलाफ अपील कर रहे हैं, फॉर्म पर आपसे उसका विवरण देने के लिए कहा जाएगा और यह कि आप अपील क्यों कर रहे हैं। आपको अपने मामले के पक्ष में आवश्यक दस्तावेज़ों को भी संलग्न करना चाहिए।
यदि आपको अपने अपील आवेदन पत्र को पूरा करने में सहायता चाहिए, तो आपको अपने स्थानीय किरायेदार सलाह एवं पक्षधर सेवा क्वींसलैंड (TAASQ) के कार्यकर्ता से संपर्क करना चाहिए।
आपकी अपील का क्या होगा?
अपील दर्ज़ किए जाने के लिए आपका आवेदन पत्र विभाग के आवासीय अपील एवं समीक्षा यूनिट (Housing Appeals and Review Unit) के पास ब्रिस्बेन भेज दिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर आपके पास इसकी प्राप्ति-स्वीकृति भेज दी जाएगी। अपील पर आपके अपील आवेदन पत्र में दी गई सूचना के आधार पर विचार किया जाएगा और 28 दिनों के अंदर आपको प्रत्युत्तर मिल जाएगा।
आप किस प्रकार के निर्णयों के खिलाफ अपील कर सकते हैं?
- आवासीय सहायता के लिए पात्रता (आपकी आवासीय सहायता के स्तर, बॉंड ऋण एवं दीर्घकालिक आवास सहित)।
- अवास संबंधी प्रस्ताव (आवास के प्रकार एवं स्थल सहित)।
- ऋण-समीक्षा प्रक्रिया के तहत लिए गए निर्णय।
- सम्पत्ति प्रबंधन संबंधी निर्णय – नियोजित संधारण के लिए वरीयता एवं समय-निर्धारण।
- आवेदनों का निरस्तीकरण या दंडीकरण।
- किराया आंकलन – आपका किराये को आंकलित करने के तरीके के बारे में।
- किरायेदारी प्रबंधन संबंधी निर्णय।
- बॉंड ऋणों, आवास ऋणों, बकाया किराया या संधारण (मेंटेनेंस) ऋणों के बारे में पुनर्भुगतान संबंधी सहमतियां।
- आवास स्थानांतरण संबंधी निर्णय।
किन बातों की अपील नहीं की जा सकती?
- विभाग की नीतियां, जैसे: किराया या आवंटन नीति।
- Residential Tenancies and Rooming Accommodation Act 2008 या अन्य किसी विधान के दायरे में आने वाले विषय।
- वे निर्णय जो विभाग द्वारा नहीं लिए गए।
- वे निर्णय जो सामान्यत: 12 महीने से भी अधिक पुराने हैं।
- ऋणों के बारे में सिर्फ तभी अपील की जा सकती है जब आप एरिया ऑफिस से `ऋण समीक्षा’ पूर्ण करने का निवेदन कर चुके हों।
वैधानिक अपीलें
ऐसे तीन निर्णय हैं जिनकी पहचान आवासअधिनियम (Housing Act 2003) के अंतर्गत की गई हैं। वे हैं:
- सामाजिक आवास के लिए पात्रता।
- किस प्रकार का सामाजिक आवास दिया गया।
- वह जगह जहां सामाजिक आवास उपलब्ध कराया गया है।
इन विषयों पर अपील की समीक्षा आवासीयअपीलएवंसमीक्षायूनिट द्वारा की जाती है।
प्रशासनिक अपीलें
आपने फॉर्म पर जो सूचनाएं दी हैं उनकी जांच मूल निर्णयकर्ता से भिन्न किसी अन्य मैनेजर द्वारा की जाएगी। मैनेजर यह तय करेगा कि क्या लिया गया निर्णय विभाग के नीतिगत दिशा-निर्देशों के अनुरूप था, और वह पिछले निर्णय को बदल सकता है।
वैधानिक एवं प्रशासनिक - दोनों ही अपीलों के लिए आप अपनी अपील पर आवासीय अपील एवं समीक्षा यूनिट के किसी सदस्य के साथ चर्चा कर सकते हैं।
क्या आप अपील पर दिए गए निर्णय से संतुष्ट नही हैं?
अपील-प्रकिया से गुजरने के बावजूद यदि आप अभी भी असंतुष्ट हैं और चाहते हैं कि इस विषय की और आगे जांच की जाए, तो आप यहां संपर्क करें:
क्वींसलैंड ऑम्बड्समैन ऑफिस
लेवेल 17, 53 अल्बर्ट स्ट्रीट, ब्रिस्बेन क्वींसलैंड 4000
जीपीओ बॉक्स 3314, ब्रिस्बेन क्वींसलैंड 4001
टेलीफोन: 3005 7000 या 1800 068 908
यदि निर्णय का संबंध Residential Tenancies and Rooming Accommodation Act 2008 के अंतर्गत भूस्वामी/मकान-मालिक के रूप में विभाग के कार्यों और दायित्वों से है तो आप यहां संपर्क कर सकते हैं:
रेजिडेंसियल टीनैंसीज ऑथरिटी
33 हर्सचेल स्ट्रीट, ब्रिस्बेन
टेलीफोन: 1300 366 311
और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
हाउसिंग अपील्स ऐंड रीव्यू यूनिट
डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटीज
जीपीओ बॉक्स 806 ब्रिस्बेन 4001
टेलीफोन: 1300 364 560




This work is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Australia License