Queensland Government
Department of Housing and Public Works
Home > About us > Publications about us > Publications in other languages > हिन्दी (Hindi) > आवासीय सहायता के लिए आवेदन देना

आवासीय सहायता के लिए आवेदन देना

आप तीन तरीके से आवेदन दे सकते हैं

  • आपकी पात्रता एवं आवासीय जरूरतों पर चर्चा करने के लिए आप अपने निकटतम Department of Communities (Housing and Homelessness Services) ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। इस इंटरव्यू में आपको एक आवासीय सहायता फॉर्म आवेदन पत्र (Application for Housing Assistance form) भरना पड़ेगा और उस पर हस्ताक्षर करना होगा।
  • आवासीय सहायता फॉर्म के लिए आवेदन पत्र भर के आप उसे अपने निकटतम आवासीय सेवा कार्यालय (Housing Services office) भेज सकते हैं। उसके बाद आपके आवेदन पत्र पर विचार करने के संदर्भ में मुलाकात करने के लिए आपसे संपर्क किया जाएगा।
  • आप समुदाय के लिए दीर्घकालिक आवास प्रदान करने वाले सेवा-प्रदाताओं से भी संपर्क कर सकते हैं और वे आपकी ओर से विभाग के पास आवेदन भेज देंगे।

पात्रता संबंधी मानदंडों की सूची आवासीय सहायता के लिए पात्रता नामक तथ्य-पत्र में दी गई है।

आवासीय सेवा स्टाफ आपको यह सलाह देंगे कि इंटरव्यू में आपको कौन-कौन से दस्तावेज़ लाने की

जरूरत है, उदाहरण के लिए - पहचान फॉर्म के सबूत, आपकी घरेलू आय और संपत्ति के प्रमाण, नागरिकता एवं क्वींसलैंड अधिवासी होने का सबूत, इस बात का प्रमाण कि वर्तमान में आप कितना किराया अदा कर रहे हैं, किसी विशिष्ट आवासीय आवश्यकता का सबूत, इत्यादि।

इंटरव्यू के दौरान जिन मुद्दों पर परामर्श किया जाएगा, उनमें निम्नलिखित शामिल होंगे:

क्या आप आवासीय सहायता के लिए पात्र हैं और क्या आपको आवासीय सहायता की जरूरत है

  • आप कहां रहना चाहते हैं और आप कितने बेडरूम प्राप्त कर सकने के हकदार हैं, और
  • और कोई विशिष्ट आवासीय जरूरत जो आपको या आपके घर-परिवार को हो सकती है।
  • यदि आपको जरूरत हो तो हम एक दुभाषिये की व्यवस्था करेंगे। यदि आपकी इच्छा हो तो आप अपने साथ इंटरव्यू में परिवार के किसी सदस्य, मित्र या वकील को ला सकते हैं।

नोट: आवास अधिनियम (Housing Act) 2003 के अंतर्गत समुदायों के विभाग (Department of Communities) को जान-बूझकर ऐसी गलत अथवा भ्रामक जानकारी देना एक अपराध है जिससे कि आवासीय सेवाओं के बारे में आपकी पात्रता संबंधी निर्णय प्रभावित हो सकते हों।

आवासीय सहायता के लिए पात्रता का आंकलन एवं आवासीय जरूरत का स्तर

आवासीय सहायता के लिए आपकी पात्रता तथा आवासीय जरूरत का स्तर निर्धारित करने के लिए आपके आवेदन का आंकलन निम्नांकित मानदंडों के तहत किया जाएगा:

  • सामाजिक आवासीय पात्रता मानदंड
    • ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता या स्थायी निवास
    • क्वींसलैंड अधिवास
    • सम्पत्ति परीक्षण (सम्पत्ति का स्वामित्व एवं लिक्विड असेट्स)
    • स्वतंत्र आय
    • घरेलू आय सीमा
  • औचित्य पात्रता मानदंड। औचित्य मानदंड इस आंकलन के लिए हैं कि क्या आपकी वर्तमान आवासीय दशा आपकी आवासीय जरूरतों के लिए उपयुक्त है।
  • सुगमता/स्थायित्वपूर्ण आवासीय आवश्यकता मानदंड। सुगमता/स्थायित्वपूर्ण आवासीय आवश्यकता मानदंड का प्रयोग यह पहचान करने के लिए किया जाता है कि कहीं आप उन बाधाओं का सामना तो नहीं कर रहे हैं जो आपको प्रायवेट रेंटल मार्केट में अपनी जरूरतों के उपयुक्त आवास तलाशने या उसे स्थायित्व प्रदान करने से रोक रही हों।
  1. सबसे पहले तो आपको कम से कम एक औचित्य मानदंड सहित सामाजिक आवासीय पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। सामाजिक आवासीय पात्रता मानदंड के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आवासीय सहायता के लिए पात्रता नामक तथ्य-पत्र देखें।
  2. यदि आप कम से कम एक औचित्य मानदंड सहित सामाजिक आवासीय पात्रता मानदंड को पूरा करते हों, तो फिर आपका आंकलन सुगमता/स्थायित्वपूर्ण आवासीय आवश्यकता मानदंड की पृष्ठभूमि में किया जाता है ताकि आपकी आवासीय आवश्यकता का स्तर तय किया जा सके और हाउसिंग रजिस्टर पर आपका नाम दर्ज़ किया जा सके।
  3. जैसे ही आवासीय सहायता के लिए आपकी पात्रता तथा आवासीय आवश्यकता के स्तर का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा और आपको पात्र मान लिया जाएगा, वैसे ही आपके आवेदन को आपकी आवासीय आवश्यकता के स्तर के अनुसार हाउसिंग रजिस्टर में दर्ज़ कर दिया जाएगा।   

अत्यधिक आवश्यकता – वे आवेदक जिन्हें आवास की सबसे सख्त जरूरत है क्योंकि वे बेघर हैं या उनका मौजूदा आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने कई बाधाएं हैं।

अधिक आवश्यकता – वे आवेदक जिनका वर्तमान आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने कुछ  बाधाएं हैं।

माध्यमिक आवश्यकता - वे आवेदक जिनका वर्तमान आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने बहुत थोड़ी सी बाधाएं हैं।

अल्प आवश्यकता – वे आवेदक जिनके वर्तमान आवास को लेकर कुछ समस्याएं हैं लेकिन उपयुक्त आवास तक पहुंच कायम करने और उसे स्थायित्व देने में उनके सामने कोई बाधा नहीं है। उनके पास प्रायवेट सेक्टर में किराये से उपयुक्त आवास लेने की आर्थिक क्षमता और साधन हैं।

नोट: प्रत्येक स्तर की आवसीय अवश्यकता वाले आवेदकों को समान माना जाता है और उन्हें उनकी आवेदन तिथि के अनुसार सूची में रखा जाता है।

आपकी आवासीय सहायता एवं आवासीय आवश्यकता के निर्धारण की प्रक्रिया पर एक नज़र।

चरणप्रक्रियाउद्देश्य
अवासीय सहायता के लिए आवेदनों की प्रक्रिया और आंकलन सामाजिक आवास के लिए आपके आवेदन का निम्नांकित पृष्ठभूमियों में आंकलन किया जाएगा:
  • सामाजिक आवासीय पात्रता मानदंड, और
  • सुगमता/स्थायित्वपूर्ण आवासीय आवश्यकता मानदंड।
सामाजिक आवास के लिए पात्रता तथा विभिन्न प्रकार की आवासीय सहायता के लिए आपकी आवासीय आवश्यकता का स्तर।
आवासीय रजिस्टर प्रबंधन आपकी परिस्थितियों की नियमित समीक्षा। आवास रजिस्टर पर आपकी आवासीय आवश्यकता के स्तर की समीक्षा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी आवासीय आवश्यकता वर्तमान है।
सामाजिक आवास की पेशकश आवासीय आवश्यकताओं और अवासीय आवश्यकता के स्तर के अनुसार आवेदकों को आवास की पेशकश यह सुनिश्चित करने के लिए कि आवेदकों को उनकी आवासीय आवश्यकता के स्तर के अनुरूप समुचित सामाजिक आवास पेश किया गया है।

और अधिक जानकारी

कृपया अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करें। ये तथ्य-पत्र भी देखें:

  • आवासीय सहायता के लिए पात्रता (Eligibility for housing assistance)
  • आवासीय हकदारी (Housing entitlements)
  • आवासीय सहायता की प्रतीक्षा (Waiting for housing assistance)।