समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Communities (Housing and Homelessness Services)] उन लोगों को आवासीय सहायता देता है जिन्हें आवास की जरूरत सबसे ज्यादा है। सहायता पाने के लिए आपको पात्रता के सभी मानदंडों को पूरा करना होगा।
अधिवास
आपके लिए क्वींसलैंड का अधिवासी (निवासी) होना जरूरी है। ऐसी परिस्थितियों में, जबकि अंतर्राज्यीय आवेदक क्वींसलैंड में आकर रहना अत्यावश्यक होने के बारे में प्रमाण प्रस्तुत करेंगे, उन्हें क्वींसलैंड का निवासी होने संबंधी इस शर्त से मुक्त किया जा सकता है।
यदि आप अन्य सभी पात्रता मानदंडों और निम्नांकित कारकों को पूरा करते हैं, तो आप आवासीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आप एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं
- आपको स्थायी निवासी का दर्ज़ा मिल चुका है
- ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के बीच हुए समझौतों के माध्यम से स्थायी निवासी का दर्जा पाने की योग्यता रखते हैं
- आपके पास अस्थायी संरक्षण वीज़ा है
- आपका अस्थायी संरक्षण वीज़ा समाप्त हो चुका है और आपके पास एक ब्रिज़िंग वीज़ा है
यदि आपने स्थायी निवास के लिए आवेदन दिया है लेकिन आप अभी तक स्थायी निवासी नहीं बन पाए हैं, तो आप आवासीय सहायता के लिए आवेदन दे सकते हैं और पात्र होने पर आपको आवासीय रजिस्टर में दर्ज़ किया जाएगा। लेकिन जबतक आप स्थायी निवासी नहीं हो जाते हैं, तबतक आपको आवासीय सहायता नहीं दी जाएगी।
सम्पत्ति
आपके या आपके किसी भी घरेलू सदस्य के पास ऑस्ट्रेलिया या ऑस्ट्रेलिया से बाहर के देशों में आंशिक या पूर्ण रूप से कोई सम्पत्ति नहीं होनी चाहिए। इसमें निम्नांकित शामिल हैं:
- आवासीय मकान – फ्लैट, युनिट या टाउनहाउस समेत
- खाली आवासीय जमीन (ग्रामीण भवन सहित)
- परिवहनीय या चलंत आवास, कारवां या लिव-ऐबोर्ड बोट, जो पानी और बिजली या गैस से स्थायी रूप से कनेक्ट हो, या
- व्यावसायिक और/या औद्योगिक सम्पत्ति
कुछ अपवाद लागू होते हैं। उदाहरण के लिए घरेलू हिंसा, विवाह की असफलता, अत्यंत कठिनाई की स्थिति में या तब जबकि खाली जमीन प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में हो, विभाग द्वारा आपकी परिस्थितियों का आंकलन किया जाएगा। यदि आपके पास कारवां है लेकिन आप कारवां पार्क बंद किए जाने से प्रभावित हों, तो आप पात्र हो सकते हैं।
यदि आपके पास पूर्ण या आंशिक रूप से सम्पत्ति का स्वामित्व है तो अपनी स्थिति के बारे में विभाग के साथ चर्चा करें।
लिक्विड असेट्स की सीमा
आपके घर-परिवार की संयुक्त लिक्विड असेट्स सीमा आपके परिवार के मौजूदा आकार के दायरे में होनी चाहिए। परिवार की अस्थाई आस्तियों के रूप में परिवार के सभी सदस्यों के लिक्विड असेट्स को एक साथ जोड़ा जाता है।
लिक्विड असेट्स में शामिल हैं:
- बैंक में रखा धन
- शेयर्स, फिक्स्ड निवेश, मैनेज्ड फंड्स
- सम्पत्ति न्यास, एवं
- सेवा-निवृत्ति भुगतान (यदि आप संरक्षण आयु प्राप्त कर चुके हों)।
एकल व्यक्ति परिवारों तथा दो या दो से अधिक लोगों के परिवारों के लिए अस्थाई आस्तियों की विभिन्न सीमाएं लागू होती हैं। ये हैं:
- एकल व्यक्ति परिवार - $74,062.50
- दो या दो से अधिक घरेलू सदस्य - $92,000.00
स्वतंत्र आय
आवेदकों के पास क्वींसलैंड में अर्जित कोई स्वतंत्र आय होनी चाहिए और परिवार में कम से कम एक आवेदक के लिए जरूरी होगा कि वह:
- प्रति सप्ताह कम से कम $182.13 स्वतंत्र आय प्राप्त करता/करती हो, और
- आवासीय सहायता के लिए आवेदन देने के ठीक पहले कम से कम चार सप्ताहों तक यह आय प्राप्त कर चुका/चुकी हो।
यदि आपके पास अस्थायी संरक्षण वीज़ा है या आप सुधारात्मक सुविधा केंद्र में रहते हों और आपकी कोई स्वतंत्र आय न हो, तो आप आवासीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं और, पात्र होने पर आपको आवासीय रजिस्टर में दर्ज़ किया जाएगा। लेकिन जबतक आपको कोई स्वतंत्र आय प्राप्त नहीं होने लगेगी, तबतक आपको आवास नहीं दिया जाएगा।
यह जरूरी है कि कम से कम एक आवेदक उपरोक्त न्यूनतम स्वतंत्र आय प्राप्त कर रहा हो। और कोई भी घरेलू सदस्य जिसकी कोई आय नहीं है, या बहुत ही कम आय है या जो अपनी आय की पहचान या पुष्टि प्रस्तुत करने की स्थिति में नहीं है, उसका आंकलन समकक्षीय सेंटरलिंक भुगतान (Equivalent Centrelink Payment) पर आधारित आय प्राप्त कर रहे व्यक्ति के रूप में किया जाएगा।
समकक्षीय सेंटरलिंक भुगतान (Equivalent Centrelink Payment) वह भुगतान होता है जो आपकी परिस्थितियों के बहुत हद तक समानांतर है, भले ही आप भुगतान की शर्तों को पूरा करते हों या उसके योग्य हों अथवा
नहीं। समकक्षीय सेंटरलिंक भुगतान (Equivalent Centrelink Payment) आपकी उम्र, वैवाहिक स्थिति, आप घर पर रहते हैं या घर से दूर, आपके बच्चे हैं या नहीं, इत्यादि बातों पर निर्भर करता है, लेकिन यह केवल इन्हीं बातों तक सीमित नहीं है।
घरेलू आय
आवासीय सहायता के योग्य होने के लिए आपकी एक स्वतंत्र आय होनी चाहिए। आपको अपने घर की सकल साप्ताहिक आंकलन-योग्य आय, अर्थात परिवार के सभी सदस्यों की संयुक्त आय का विवरण देना होगा। सेंटरलिंक (Centrelink) द्वारा दिए जाने वाले कुछ भत्ते जैसी आय को साप्ताहिक आंकलन-योग्य आय में शामिल नहीं किया जाता है।
घर-परिवार की संयुक्त सकल साप्ताहिक आंकलन-योग्य आय निम्नांकित तालिकानुसार दी गई आय से कम होनी चाहिए:
| आय | घर के सदस्यों की संख्या |
|---|---|
| $609 | एक व्यक्ति, कोई बच्चा नहीं। |
| $755 | एक व्यक्ति, एक बच्चा युगल (कपल) लेकिन कोई बच्चा नहीं, या दो एकल व्यक्ति |
| $877 | एक व्यक्ति, दो बच्चे युगल और एक बच्चा युगल और एकल व्यक्ति दो एकल व्यक्ति और एक बच्चा, या तीन एकल व्यक्ति। |
| $999 | एकल व्यक्ति, तीन या तीन से अधिक बच्चे युगल और दो बच्चे तीन एकल व्यक्ति और एक बच्चा दो एकल व्यक्ति और दो बच्चे, या चार एकल व्यक्ति। |
| $1,121 | युगल और तीन या तीन से अधिक बच्चे पांच एकल व्यक्ति एक युगल और दो बच्चे तथा एक एकल व्यक्ति दो युगल तथा एक या एक से अधिक बच्चे एक युगल, एक एकल व्यक्ति तथा दो या दो से अधिक बच्चे, या पांच या उससे अधिक लोगों वाले अन्य घर-बार – जिनमें कम से कम दो वयस्क शामिल हों। |
वर्तमान आवास की उपयुक्तता
यह दर्शाने के लिए कि आपका वर्तमान आवास आपकी आवासीय आवश्यकता को पूरा नहीं करता है, आपको निम्नांकित में से कम से कम एक मानदंड को अवश्य पूरा करना होगा।
- आप बेघर या बेघर होने के कगार पर हैं।
- अत्यावश्यक सेवाएं प्राप्त करने के लिए, रोजगार पाने के लिए, सांस्कृतिक अनिवार्यताओं के कारण या पारिवारिक/औपचारिक सहायता पाने के मद्देनज़र आपको किसी खास स्थान पर रहने की जरूरत है।
- आपके वर्तमान आवास की रूप-रेखा और/या उसका आकार आपके घर-परिवार की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है अथवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी खतरे हैं।
- आप किराये के रूप में अपनी आय का एक बहुत बड़ा हिस्सा चुका रहे हैं।
- आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं और आपको वैकल्पिक आवास स्थापित करने की जरूरत है और इसलिए
विकलाँगता सेवाओं (Disability Services) द्वारा आपको रेफर किया गया है।
आवासीय सहायता के लिए आवेदन देना
आपकी पात्रता और आवासीय आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए इंटरव्यू हेतु समय निर्धारित करने के लिए अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करें, जैसे:
- आप कहां रहना चाहते हैं
- आप कितने बेडरूमों के लिए हकदार हैं
- आपके या आपके घर-बार के लिए संभावित रूप से आवश्यक विशिष्ट आवासीय जरूरतें।
विभाग का कर्मीदल आपको समझाएगा कि इंटरव्यू में आपको कौन-कौन से दस्तावेज़ लाने की जरूरत है।
आवास अधिनियम (Housing Act) 2003 के अंतर्गत विभाग को जान-बूझकर ऐसी गलत अथवा भ्रामक जानकारी देना एक अपराध है जिससे आवासीय सेवाओं के बारे में आपकी पात्रता संबंधी निर्णय प्रभावित हो सकते हों।
आवासीय सहायता के लिए पात्रता की समीक्षा
जबतक आवास रजिस्टर पर आपका नाम दर्ज़ रहेगा, तबतक विभाग द्वारा नियमित रूप से आपकी पात्रता की समीक्षा की जाती रहेगी। आवास संबंधी प्रस्ताव दिए जाने से पहले सभी पात्रता मानदंडों की पृष्ठभूमि में एकबार फिर आपकी पात्रता की समीक्षा की जाएगी। यदि आप अब पात्र नहीं रह गए हैं, तो आपको आवासीय सहायता नहीं दी जाएगी और आवास रजिस्टर से आपका आवेदन हटा दिया जाएगा।
यदि आप पात्र नहीं रह गए हैं लेकिन आपकी परिस्थितियां बदल गई हैं (जैसेकि आपकी घरेलू आय कम हो गई है), तो उनपर चर्चा करने के लिए अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करें।
और अधिक जानकारी के लिए
कृपया अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करें।




This work is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Australia License