आपके प्रति हमारी प्रतिबद्धता
समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Housing and Public Works] अपने सेवार्थियों को उच्च-स्तरीय सेवा देने के लिए समर्पित है तथा विभाग के कार्यों, सेवाओं या उत्पादों के संदर्भ में व्यक्तियों द्वारा सुझाव दिए जाने के अधिकार का सम्मान करता है।
यदि हमारे सेवार्थी विभाग की सेवाओं से असंतुष्ट हों, तो उनकी शिकायतों की सार-संभाल निष्पक्ष एवं गोपनीय तरीके से की जाएगी।
हमें जो भी सूचना प्राप्त होगी, उसका उपयोग भविष्य में हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने की दृष्टि से किया जाएगा।
हमसे संपर्क करें
कई मामलों में आप अपने स्थानीय आवास सेवा केंद्र (Housing Service Centre) के कर्मचारी के पास व्यक्तिगत रूप से या फोन द्वारा अपना सुझाव या अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं।
यदि आप स्थानीय आवास सेवा केन्द्र के कर्मचारी से अपने मुद्दे के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं या यदि वे आपकी शिकायत का निराकरण करने में असमर्थ हैं, तो 1300 364 560 पर हमसे संपर्क करें।
आप निम्नांकित पते पर विभाग के पास अपना पत्र भेज सकते हैं:
लिखें: आवासीय अपील एवं समीक्षा यूनिट (Housing Appeals and Review unit)
डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटीज
पोस्ट बॉक्स 806
ब्रिस्बेन, क्वींसलैंड 4001
फैक्स: (07) 3225 1912
ईमेल: feedback@communities.qld.gov.au
हमें क्या चाहिए
कृपया हमें यथासंभव अधिक से अधिक जानकारी दें ताकि हम आपके सुझाव या आपकी शिकायत का प्रभावी तरीके से निराकरण कर सकें।
यदि आपको सहायता चाहिए तो हम आपको दुभाषिया की मदद दिला सकते हैं।
हम क्या करेंगे
हम आपके पास इस विवरण सहित एक पत्र भेजेंगे कि आपके सुझाव या आपकी शिकायत का निराकरण कौन कर रहा है और इसका प्रत्युत्तर देने में हमें कितना समय लगने की संभावना है। यदि मुद्दे के निराकरण में देर होती है, तो हम आपको बताएंगे। आप अपने सुझाव या शिकायत का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति से भी प्रगति के बारे में संपर्क कर सकते हैं।
जैसे ही विभाग द्वारा आपके सुझाव या आपकी शिकायत की जांच-पड़ताल कर ली जाएगी, आपको हमारा प्रत्युत्तर प्राप्त हो जाएगा।
शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं आगे की जांच-पड़ताल
आपके सुझाव या आपकी शिकायत के समाधान के क्रम में हम निम्नांकित चरणों का पालन करेंगे:
चरण 1
आपका सुझाव या आपकी शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जांच-पड़ताल उस सर्विस एरिया द्वारा की जाएगी जिसने वह सेवा प्रदान की थी, लेकिन उन कर्मचारियों द्वारा नहीं जिन्होंने शुरु में वह सेवा दी थी। जब आप अपने स्थानीय आवास सेवा केंद्र (Housing Service Centre) के कर्मचारियों से बात करते हैं, तो इस
बात की ज्यादा संभावना रहती है कि आपके सुझाव या आपकी शिकायत का तुरंत और प्रभावी रूप से निराकरण कर दिया जाएगा।
चरण 2
आपके सुझाव या आपकी शिकायत की जांच-पड़ताल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाएगी। यदि आप इस समीक्षा से प्राप्त प्रत्युत्तर के बावजूद भी असंतुष्ट हैं, तो आप अपनी शिकायत बाहरी चरण 3 समीक्षा के लिए रेफर कर सकते हैं।
चरण 3
यदि आप अंतिम उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो स्वतंत्र समीक्षा के लिए आप क्वींसलैंड ऑम्बड्समैन ऑफिस से निवेदन कर सकते हैं:
फोन: (07) 3005 7000 or 1800 068 908 (टॉल फ्री)
ईमेल: ombudsman@ombudsman.qld.gov.au
और अधिक जानकारी
सुझाव देने या अधिक जानकारी के लिए:
वेबसाइट: www.hpw.qld.gov.au
ईमेल: feedback@communities.qld.gov.au
फैक्स: (07) 3225 1912
फोन: 1300 364 560
या हमें लिखें:
हाउसिंग अपील्स ऐंड रीव्यू यूनिट
डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटीज
जीपीओ बॉक्स 806, ब्रिस्बेन 4001




This work is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Australia License