समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Housing and Public Works] का उद्देश्य घर-परिवारों की जरूरतों को पूरा करने सुयोग्य आवास उपलब्ध कराना है, उदाहरण के लिए - पर्याप्त संख्या में बेडरूम, आवास का प्रकार और उपयुक्त स्थल।
आप क्वींसलैंड में ऐसी जगहों पर जहां विभाग के पास भवन हैं, आवास के लिए आवेदन दे सकते हैं, भले ही आप वर्तमान में कहीं भी रह रहे हों। आपको अपनी पसन्द के छ: स्थलों की सूची प्रस्तुत करनी चाहिए (उपनगर, शहर एवं बड़े नगर), सिवाय ऐसी जगहों के जहां:
- आपने किसी खास स्थल में रहने की आवश्यकता दर्शाई है, या
- आप किसी क्षेत्रीय या दूरस्थ इलाके के लिए सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।
बेडरूम की हकदारियां
निम्नांकित तालिका विभिन्न प्रकार के घर-परिवारों के लिए बेडरूम की हकदारियों के बारे में एक दिशा - निर्देश है। आपके पारिवारिक सदस्यों की आयु, लिंग, उनकी संख्या और आप किस तरह के आवास में रहना चाहते हैं, इन तमाम बातों के आधार पर बेडरूम की आपकी हकदारियों में परिवर्तन हो सकता है। उपलब्ध कराए गए आवास का आकार परिवार में रहने वाले सदस्यों की संख्या पर आधारित होता है।
| आवास का प्रकार | घर - परिवार |
|---|---|
| सीनियर्स यूनिट |
|
| एक बेडरूम (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| दो बेडरूम (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| तीन बेडरूम (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| चार बेडरूम (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| पांच बेडरूम* (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| छ: बेडरूम* (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
| सात बेडरूम* (किसी भी प्रकार का आवास) |
|
* समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) इस बात की नियमित रूप से जाँच करेगा कि क्या आपको इतने बड़े घर की जरूरत है।
यदि आप आवासीय सहायता के लिए स्वीकृत किए जा चुके हैं, तो आपको चाहिए कि अपने घर-परिवार की परिस्थितियों या आवासीय आवश्यकता में कोई परिवर्तन होने पर विभाग को इस बारे में बताएं। आपको आवास प्रस्तुत किए जाने से पहले आपकी पात्रता और आवासीय आवश्यकता की समीक्षा की जाएगी।
बेडरूम हकदारियों को प्रभावित करने वाले अन्य कारक
- आपके घर-परिवार में होने वाला कोई भी परिवर्तन बेडरूम की आपकी हकदारी में परिवर्तन कर सकता है, इसलिए ऐसे परिवर्तनों के बारे में आपको तुरंत ही विभाग को सूचित करना चाहिए।
- आम-तौर पर एक ही लिंग के दो से अधिक बच्चे एक बेडरूम शेयर नहीं करेंगे। लेकिन यदि बेडरूम पर्याप्त रूप से बड़ा हो तो एक लिंग के तीन बच्चे उसे शेयर कर सकते हैं।
- यदि एक ही लिंग के बच्चों के बीच आयु का अंतर कम से कम सात साल का है, तो हर बच्चे को एक अलग बेडरूम दिया जाएगा।
- यदि आप या आपके घर की कोई सदस्य तीन महीने या इससे अधिक समय से गर्भवती है और डॉक्टर के प्रमाण-पत्र से इस बात की पुष्टि हो चुकी है, तो प्रदत्त बेडरूम में किसी भी लिंग के नवजात शिशु के लिए अनुमति रहेगी।
- युगल जोड़ों को एक ही बेडरूम मिलेगा। 18 साल से ऊपर के घर के अन्य सदस्यों को अलग बेडरूम मिलेगा।
- यदि बच्चे नियमित रूप से आपके संरक्षण में रहते हैं, तो बेडरूम संबंधी आपकी हकदारी की समीक्षा बच्चों के बारे में विभाग की हकदारी नीति (entitlement’s policy) के अनुसार की जाएगी। आपको संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में सबूत पेश करना होगा।
- यदि आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य या विकलांगता संबंधी उपकरण या सहयोग संबंधी जरूरतों या किसी लिव-इन देखभाल-प्रदाता को साथ रखने के कारण अतिरिक्त बेडरूम/बेडरूमों की जरूरत हो, तो अपनी जरूरतों के बारे में निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) के साथ बात करें।
कम बेडरूम वाले आवास स्वीकार करना
आवास के शीघ्र आवंटन की संभावना के मद्देनज़र आप कम बेडरूम वाले आवास की सूची प्रस्तुत कर सकते हैं, बशर्ते कि विभाग इस बात से संतुष्ट हो जाए कि इससे बहुत ज्यादा भीड़ जैसी स्थिति नहीं बनेगी।
आवासों की पेशकश अभी भी आपके द्वारा सूची में रखे गए क्षेत्र में आवास की उपलब्धता तथा अधिक आवश्यकता वाले उन लोगों की संख्या पर ही निर्भर करती है जो आपसे भी पहले अवास रजिस्टर की सूची में कतारबद्ध हैं।
यदि आपने इस बात का निवेदन किया है और परिणामस्वरूप आपको छोटा आवास प्रदान किया गया है, तो जबतक विशेष परिस्थिति उपस्थित न हो जाए तबतक आम - तौर पर बड़े आवास में स्थानांतरण पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवास के प्रकार
आपके छ: चुनिंदा स्थानों में आप निम्नांकित में से किसी भी प्रकार के उपलब्ध आवास की सूची पेश कर सकते हैं, जो आपके घरेलू बेडरूम हकदारी से मेल खाता हो।
| डीटैच्ड हाउस | एक ही भूखंड पर 2 या अधिक बेडरूम वाला आवास |
|---|---|
| ड्यूप्लेक्स | आदर्श रूप से 1-3 बेडरूम वाले 2 युनिट – प्रत्येक एक कॉमन वॉल से विभाजित और एक भूखंड पर स्थित |
| क्लस्टर हाउस | मल्टिपल हाउसिंग डेवलेपमेंट के दायरे में स्थित, 2-4 बेडरूम वाले कई अटैच्ड अथवा सेपरेट घर। |
| टाउनहाउस | एक-दूसरे से सटे तीन या तीन से अधिक युनिट्स, प्रत्येक में 1-4 बेडरूम और कॉमन वॉल से विभाजित। |
| अपार्टमेंट/फ्लैट/यूनिट | आम-तौर पर 2 या इससे अधिक मंजिलों वाले कॉम्प्लेक्स के अंदर, प्रत्येक में 1-3 बेडरूम। |
| सीनियर्स यूनिट | 55 साल से अधिक उम्र के आवेदकों के लिए उपलब्ध, आम-तौर पर 1-2 मंजिलों वाले कॉम्प्लेक्स के अंदर, प्रत्येक में 1-2 बेडरूम। |
आपके छ: चुनिंदा स्थलों में उपलब्ध आवासों के प्रकार के बारे में अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) के साथ बात करें।
और अधिक जानकारी
कृपया अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करें। इन तथ्य-पत्रों को भी देखें:
- आवासीयसहायताकीप्रतीक्षा (Waiting for housing assistance)
- आवासीयसहायताकीपेशकश (Being offered housing assistance)
- समुदायोंकाविभाग (आवासएवंबेघरोंकेलिएसेवाएं) केसाथपिछलीकर्ज़दारी (Prior debts with the Department of Housing and Public Works)
- विकलांगोंकेलिएआवासीयसहायता (Housing assistance for people with a disability)
- अभिभावकएवंप्रशासक (Guardians and Administrators)।




This work is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Australia License