Queensland Government
Department of Housing and Public Works
Home > About us > Publications about us > Publications in other languages > हिन्दी (Hindi) > आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना

आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना

विधान के अंतर्गत किए गए निवेदन (सूचना का अधिकार और/या सूचना निजता अधिनियम) अथवा प्रशासनिक ऐक्सेस प्रक्रिया (Administrative Access process) के माध्यम से आप अपने व्यक्तिगत विवरण वाले दस्तावेज़ों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए निवेदन कर सकते हैं।

विधान के अंतर्गत किए गए निवेदन

समुदायों का विभाग – सूचना का अधिकार यूनिट (The Department of Communities Right to Information Unit) यह तय करेगा कि निवेदन किए गए कौन-से दस्तावेज़ जारी किए जाएंगे और कौन-से नहीं। अत्यावश्यक सार्वजनिक हितों या दूसरों के व्यक्तिगत अथवा व्यावसायिक मामलों की रक्षा के दृष्टिकोण से दस्तावेज़ों तक पहुंच कायम करने से मना भी किया जा सकता है।

वैधानिक माध्यम से किए गए सभी निवेदन “सूचना का अधिकार” वेबसाइट www.qld.gov.au/righttoinformation के जरिये या तो ऑनलाइन या आवेदन पत्र पर दर्ज़ किए जाएंगे ।

'सूचना का अधिकार यूनिट' (Right to Information Unit) के साथ निम्नांकित पते पर संपर्क किया जा सकता है: 
राइट टु इन्फॉर्मेशन यूनिट
जीपीओ बॉक्स 806
ब्रिस्बेन क्वींसलैंड 4001
फोन: 13 QGOV (13 7468)
ईमेल: rti@communities.qld.gov.au

प्रशासनिक ऐक्सेस

प्रशासनिक ऐक्सेस विभाग की एक प्रक्रिया है जिसके तहत वर्तमान एवं भूतपूर्व सेवार्थी तेजी से और सरल तरीके से उन दस्तावेज़ों तक पहुंच कायम कर सकते हैं जिनमें उनके बारे में व्यक्तिगत जानकारी है। इसके लिए आप प्रशासनिक ऐक्सेस निवेदन फॉर्म (Administrative Access Request form) का प्रयोग करके लिखित आवेदन दे सकते हैं। आपके निवेदन को प्रक्रिया में लाए जाने से पहले पत्र के साथ आपको एक उपयुक्त पहचान-पत्र (जैसे: ड्राइवर लायसेंस) संलग्न करना होगा। आंकलन के लिए अपना निवेदन अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस (Housing Services office) को भेजें।

यदि आपके निवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा, तो आपके द्वारा दस्तावेज़ों के निरीक्षण के लिए हम एक समय निर्धारित करेंगे। यदि आपको ऐसा लगे कि आपके बारे में दी गई कोई व्यक्तिगत जानकारी गलत, भ्रामक, अपूर्ण या कालातीत है, तो आप उसमें संशोधन की मांग कर सकते हैं। संशोधन प्रशासनिक ऐक्सेस निवेदन फॉर्म पर अभिलेखित किए जाते हैं तथा मूल दस्तावेज़ के साथ नत्थी कर दिए जाते हैं। किसी भी दस्तावेज़ या उसके अंश को रिकॉर्ड से नहीं हटाया जा सकता है।

आपकी व्यक्तिगत सूचना तक पहुंच कायम करने या संशोधन संबंधी निवेदन के लिए फॉर्म समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Communities (Housing and Homelessness Services)] की वेबसाइ ट पर अथवा आपके नजदीकी आवास सेवा केंद्र (Housing Service Centre) पर उपलब्ध हैं।

यदि आपका निवेदन स्वीकार नहीं किया गया, तो आप विधान के अंतर्गत निवेदन कर सकते हैं।

बाहरी पक्षों के सामने व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने संबंधी अधिकार-पत्र

यदि आप बाहरी पक्षों के सामने व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने संबंधी अधिकार - पत्र (Authority to request or disclose personal information to external parties) नामक फॉर्म पर हस्ताक्षर करेंगे, तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको बेहतर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध की जा सकें हम आपकी जानकारी बाँटने के उद्देश्य से अन्य लोगों और/या एजेन्सियों के साथ संपर्क करेंगे। इन परिस्थितियों में:

  • हम बिल्कुल स्पष्टतया यह बताएंगे कि विभाग को किससे संपर्क करने की जरूरत है और क्यों।
  • अपने व्यक्तिगत विवरण के लेन-देन के लिए आप किसी खास समय-अवधि तथा विशिष्ट व्यक्ति अथवा संगठन को नामांकित कर सकते हैं।
  • आप यह भी उल्लेखित कर सकते हैं कि इस व्यक्ति या संगठन के साथ हम कौन-सी बात कर सकते हैं और कौन-सी नहीं।

आपकी निजता

विभाग द्वारा सूचनामानदण्ड 42 (Information Standard 42 (PDF)) में निहित सूचनाकीनिजतासंबंधीसिद्धांतों (Information Privacy Principles) का पालन किया जाता है। (देखें:

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का प्रयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए करेंगे जिसके लिए उसे एकत्र किया गया है। हम नष्ट होने, अनधिकृत पहुंच, उपयोग, रूपांतरण या प्रकटीकरण एवं अन्य प्रकार के दुरुपयोग जैसी परिस्थितियों में उपयुक्त सुरक्षा उपायों से आपकी व्यक्तिगत सूचना को संरक्षित रखेंगे।