Queensland Government
Department of Housing and Public Works
Home > About us > Publications about us > Publications in other languages > हिन्दी (Hindi) > किराये का भुगतान कैसे करें

किराये का भुगतान कैसे करें

 

समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Communities (Housing and Homelessness Services)] के मकानों के किरायेदार अपनी सकल घरेलू आय का एक प्रतिशत या मकान का प्रचलित किराया – इन दोनों में से जो भी कम हो, वह अदा करते हैं।

किराये की संगणना घर-परिवार के सदस्यों की भूमिका व आयु और इस बात पर निर्भर करती है कि प्राप्त आय आंकलन-योग्य है या गैर आंकलन-योग्य है। आम-तौर पर ज्यादातर सेंटरलिंक (Centrelink) एवं डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन अफेयर्स (Department of Veterans Affairs) के पेंशन व भत्ते और सभी पारिश्रमिक, वेतन एवं आकस्मिक आय आंकलन के दायरे में आते हैं।

किराये के लिए आपकी आय का आंकलन कैसे किया जाता है

कारगर आय का आंकलन टैक्स के बाद किया जाता है (अर्थात, आपकी सकल साप्ताहिक आय में से चुकाए गए टैक्स को घटाकर)। घरेलू सदस्यों पर लागू आंकलन-योग्य आय का प्रतिशत निम्नानुसार है:

घर के सदस्यआंकलन - योग्य आय प्रतिशत
किरायेदार एवं पति/पत्नी सभी आंकलय-योग्य आय 25% पर आंकलित
25 एवं उससे अधिक उम्र के सभी घरेलू सदस्य सभी आंकलय-योग्य आय 25% पर आंकलित
25 एवं उससे कम उम्र के सभी घरेलू सदस्य सभी आंकलय-योग्य आय 10% पर आंकलित
18 एवं उससे अधिक उम्र के सभी घरेलू सदस्य जो किसी भी शैक्षणिक संस्था में (जैसे: स्कूल, प्रशिक्षणार्थी के रूप में, TAFE या विश्वविद्यालय) पूर्णकालिक अध्ययन कर रहे हैं। आकस्मिक आय का आंकलन नहीं

प्रत्येक घरेलू सदस्य की कुल आंकलन-योग्य आय के प्रतिशत की संगणना की जाती है और कुल भुगतान योग्य किराया निकालने के लिए उन्हें आपस में जोड़ दिया जाता है।

आय का आरोपण

किराये का आंकलन एक फॉर्मूले के आधार पर किया जाता है जिसमें परिवार की समस्त आय पर विचार किया जाता है। जिन सेवार्थियों की कोई आय नहीं है, या जिनकी बहुत ही कम आय है, या जो अपनी आय का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं, उनपर उनके समकक्ष सेंटरलिंक (Centrelink) भुगतान के आधार पर आय का आरोपण किया जाएगा।

समकक्ष सेंटरलिंक भुगतान वह भुगतान है जो आपकी परिस्थितियों के बहुत हद तक समानांतर होता है, भले ही आप उस भुगतान को पाने की योग्यता न रखते हों। समकक्ष सेंटरलिंक भुगतान जिसपर आपका आंकलन किया जाएगा, आपकी आय, वैवाहिक स्थिति, आप घर पर या घर से दूर रहते हैं, या आपका कोई बच्चा है या नहीं, इत्यादि बातों पर निर्भर करता है।

आय-आरोपण की कुछ परिस्थितियां निम्नानुसार हैं:

  • आपको सेंटरलिंक से घटा हुआ भुगतान मिल रहा है क्योंकि आपने भुगतान-प्राप्ति के किसी अनिवार्य कर्तव्य का उल्लंघन किया है।
  • आप एक नवागंतुक निवासी हैं और जबतक आपने प्रतीक्षा-अवधि पूरी नहीं कर ली है, या आपकी वीज़ा संबंधी शर्त के रूप में कोई और आपको आर्थिक सहायता देने पर सहमत नहीं है, आपको भुगतान प्राप्त नहीं हो सकता है।
  • आप अंशकालिक रूप से काम कर रहे हैं या निम्न आय प्राप्त कर रहे हैं और आपको सेंटरलिंक से कोई आय प्राप्त न करने के लिए चुना गया है।

मार्केट किराया

मार्केट किराया (या प्रचलित किराया) वह अधिकतम किराया है जो आप अदा कर सकते हैं और जो समान भवन के लिए प्रायवेट किराया मार्केट में लिए जाने वाले किराये पर आधारित होता है। सम्पत्ति के स्वतंत्र अंकेक्षकों द्वारा मार्केट किराये की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है।

  • आपका परिवार मार्केट किराये का भुगतान तभी करेगा जब आपके परिवार की कुल आंकलन-योग्य आय पर अदा किए जाने योग्य किराया मार्केट किराये से ज्यादा होगा।
  • यदि आप मार्केट किराया अदा कर रहे हैं और आपके मकान का मार्केट किराया घट जाता है, तो हम स्वत: ही आपका किराया कम करके उसे या तो मार्केट किराये के बराबर कर देंगे या आपकी कुल घरेलू आंकलन-योग्य आय के प्रतिशत – दोनों में से जो भी कम हो -- के बराबर कर देंगे।
  • यदि आप मार्केट किराया अदा कर रहे हैं और यदि भवन का मार्केट किराया बढ़ जाता है, तो आपकी अगली नियमित किराया समीक्षा तक हम आपके मार्केट किराये में कोई वृद्धि नहीं करेंगे।

भवन के मार्केट किराये में हुई बढ़ोत्तरी के खिलाफ आप अपील कर सकते हैं।

किराया छूट (सब्सिडी)

आपकी किराया छूट आपकी घरेलू आंकलन-योग्य आय पर आधारित अदा किए गए किराये तथा मकान के मार्केट किराये के बीच का अंतर है। उदाहरण के लिए:

यदि मकान का साप्ताहिक मार्केट किराया है: $185.00
यदि आपका साप्ताहिक किराया (घरेलू आय पर आधारित) है: $85.00
तो आपकी साप्ताहिक घरेल किराया छूट है: $100.00

किराया छूट समीक्षा

आपकी किराया छूट की समीक्षा लगभग साल में एकबार होती है।

  • जो सेवार्थी आय संपुष्टि सेवा (Income Confirmation Service) में भाग लेते हैं, उन्हें अपनी सेंटरलिंक आय का प्रमाण हमें देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमें सीधे सेंटरलिंक से सूचना प्राप्त हो जाती है। यदि आपकी कोई अतिरिक्त आय हो, तो आपकी किराया समीक्षा पूर्ण करने के लिए हम उस आय का प्रमाण देने का निवेदन करेंगे।
  • यदि आप आय संपुष्टि सेवा में भाग नहीं ले रहे हैं, तो हम आपकी सकल घरेलू आय का प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए एक पत्र भेजेंगे।

इन पत्रों में वांछित आय-प्रमाणों की सूची दी जाएगी और वह देय तिथि भी दी जाएगी जबकि आपको आवास सेवा के पास ये जानकारियां दे देनी

नोट: जब आप निवेदन किए जाने पर अपनी आय संबंधी जानकारी मुहैया नहीं कराते हैं, तो आगे जारी आवासीय सहायता के लिए आपकी पात्रता प्रभावित हो सकती है और आपसे मकान खाली करने को कहा जा सकता है।

किराया समीक्षाओं के बीच आपके घरेलू परिवर्तन

यदि किसी भी समय आपकी घरेलू आय कम हो जाती है तो हम आपके किराये की समीक्षा करेंगे और आपके द्वारा प्रमाण प्रस्तुत किए जाने के दिन से किराये में कमी लागू करेंगे।

आवास अधिनियम (Housing Act) 2003 की शर्त यह है कि परिवर्तन के 28 दिनों के भीतर आप अपनी, या घर के किसी भी सदस्य की आय में हुए कोई परिवर्तन के बारे में हमें सूचित करें।

यदि आपकी घरेलू आय इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि कोई नया सदस्य आ गया है या कोई आगंतुक चार से भी अधिक हफ़्तों से ठहरा हुआ है, तो 28 दिनों के अंदर आपको हमें इसकी सूचना देनी चाहिए। आपके किराये की समीक्षा की जाएगी और हम किराये की नई रकम के बारे में आपको लिखेंगे।

कृपया ध्यान दें: यदि आप 28 दिनों के अंदर सूचना प्रदान नहीं करेंगे, तो आवास अधिनियम 2003 के तहत आप दंड के भागी होंगे और आपका किराया 'बैकडेट' कर दिया जाएगा।

और अधिक जानकारी

कृपया अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस से संपर्क करें। ये तथ्य-पत्र भी देखें:

  • अपनाकिरायाकैसेअदाकरें (How to pay your rent)
  • किराया अभिकथन कैसे पढ़ें (How to read a rental statement)
  • अपना किराया कैसे पता करें (How to work out your rent)।