Queensland Government
Department of Housing and Public Works
Home > About us > Publications about us > Publications in other languages > हिन्दी (Hindi) > सामाजिक आवास की प्रतीक्षा

सामाजिक आवास की प्रतीक्षा

 

यदि आप सामाजिक आवास के पात्र हैं, तो आपकी आवासीय आवश्यकता के स्तर के अनुरूप आपका आवेदन समुदायों का विभाग (आवास एवं बेघरों के लिए सेवाएं) [Department of Communities (Housing and Homelessness Services)] के आवासीय रजिस्टर में रखा जाएगा।

  • अत्यधिक आवश्यकता – वे आवेदक जिन्हें आवास की सबसे सख्त जरूरत है क्योंकि वे बेघर हैं या उनका मौजूदा आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने कई बाधाएं हैं।
  • अधिक आवश्यकता – वे आवेदक जिनका वर्तमान आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने कुछ बाधाएं हैं।
  • माध्यमिक आवश्यकता - वे आवेदक जिनका वर्तमान आवास अनुपयुक्त है और प्रायवेट रेंटल मार्केट में किरायेदारी हासिल करने और उसे स्थायित्व देने के मार्ग में उनके सामने बहुत थोड़ी सी बाधाएं हैं।
  • अल्प आवश्यकता – वे आवेदक जिनके वर्तमान आवास को लेकर कुछ समस्याएं हैं लेकिन उपयुक्त आवास प्राप्त करने और उसे स्थायित्व देने में उनके सामने कोई बाधा नहीं है। उनके पास प्रायवेट सेक्टर में किराये से उपयुक्त अवास लेने की आर्थिक क्षमता और साधन हैं।

नोट: प्रत्येक स्तर की आवासीय अवश्यकता वाले आवेदकों को समान माना जाता है और उन्हें उनकी आवेदन तिथि के अनुसार सूची में रखा जाता है।

आपके द्वारा चुने गए क्षेत्र में आवास के प्रकार और अपने हक के अनुसार बेडरूमों की संख्या के लिए आपको आवास रजिस्टर में दर्ज़ किया जाएगा। अपने आवेदन में आपको अपनी पसन्द के छ: स्थानों की सूची पेश करनी चाहिए (उपनगर, शहर एवं बड़े नगर), सिवाय ऐसी स्थिति में जबकि:

  • आपने किसी खास स्थान में रहने की आवश्यकता दर्शाई है, या
  • आप किसी क्षेत्रीय या दूरस्थ इलाके के लिए सूची प्रस्तुत कर रहे हैं।

नोट: आपको अपने चुने हुए क्षेत्र में से किसी भी क्षेत्र में से भी आवास का प्रस्ताव दिया जा सकता है।

आपकी पात्रता और आवासीय स्थिति की समीक्षा के लिए हम नियमित अंतराल पर आपसे संपर्क करते रहेंगे।

आवास का प्रस्ताव कब दिया जाता है?

सामाजिक आवास का प्रस्ताव कब दिया जाएगा, इसका पूर्वानुमान हम नहीं दे सकते हैं। आवास का प्रस्ताव निम्नांकित बातों से प्रभावित होता है:

  • आप जिस क्षेत्र में रहना चाहते हैं वहां मकानों की संख्या
  • उपलब्ध होने वाले मकानों की संख्या (उदाहरण के लिए: सामाजिक आवास खाली करने वाले लोगों के कारण)
  • आवास रजिस्टर में दर्ज़ उन लोगों की संख्या जिनकी आवासीय आवश्यकता का स्तर आपसे ऊंचा है और उनका भी उसी क्षेत्र से होना जिसका चयन आपने किया है, और
  • आवास रजिस्टर में दर्ज़ उन लोगों की संख्या जिनकी आवासीय आवश्यकता आपकी ही स्तर की है लेकिन आपने जिस क्षेत्र का चयन किया है उसी क्षेत्र से उनका आवेदन पहले मंजूर किया जा चुका हो।

इनमें से प्रत्येक कारक में बड़ी जल्दी परिवर्तन हो सकता है।

यदि आवासीय रजिस्टर में आपको माध्यमिक या अल्प आवश्यकता वाली सूची में दर्ज़ किया गया है, तो हम आपको सामाजिक आवास का प्रस्ताव देने में असमर्थ होंगे और आप चाहें तो अन्य आवासीय विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। अन्य उपलब्ध आवासीय सहायता के बारे में आपको अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय (Housing Services office) से संपर्क करना चाहिए।

आपकी परिस्थितियों या आवासीय आवश्यकता में परिवर्तन

यदि आपको सामाजिक आवासीय सहायता की मंजूरी मिल गई है, तो आपको अपनी घरेलू परिस्थितियों या आवासीय आवश्यकता में हुए किसी भी परिवर्तन के बारे में हमें बताना चाहिए। हम आपकी पात्रता तथा आवासीय जरूरत के स्तर की नियमित रूप से समीक्षा करते रहेंगे, अत: यह जरूरी है कि यह जानकारी नवीनतम रखी जाए।

इसके अंतर्गत निम्नांकित परिवर्तन शामिल हैं:

  • आपका पता – यदि आपका वर्तमान पता हमारे पास नहीं है और हम आपसे संपर्क नहीं कर सकते हैं, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • आपका नाम, उदाहरण के लिए, विवाह, तलाक या अलगाव की स्थितियों में हुए नाम-परिवर्तन
  • आपके आवासीय आवेदन में शामिल लोगों की संख्या, उदाहरण के लिए - आपके घर किसी नए बच्चे का जन्म हुआ हो, आप और आपका/आपकी सहजीवी अलग हो चुके हों, आवेदन में आपने किसी नए घरेलू सदस्य को शामिल किया हो या पहले से शामिल कोई सदस्य अब चला गया हो
  • किसी घरेलू सदस्य का स्वास्थ्य, उदाहरण के लिए - घरेलू सदस्य सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता हो अथवा शारीरिक अक्षमता या स्वास्थ्य-दशा के कारण उसकी कोई विशिष्ट आवासीय जरूरत हो। आपको किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर की ओर से यह प्रमाण प्रस्तुत करना होगा कि स्वास्थ्य में परिवर्तन किस प्रकार से आपकी आवासीय जरूरत को प्रभावित करता है।
  • अन्य संबंधित आवासीय मुद्दे
  • आपको अब आवासीय सहायता की जरूरत न हो।

इन नई जानकारियों के साथ हम अपने अभिलेखों का नवीनीकरण करेंगे और सामाजिक आवास की आपकी पात्रता की समीक्षा करेंगे। यदि आप अभी भी पात्र हैं, तो हम इस निर्णय के बारे में आपको एक पत्र भेजेंगे। यदि आप सामाजिक आवास के योग्य नहीं रह गए हैं, तो इस बारे में भी हम कारण बताते हुए आपके पास पत्र भेजेंगे।  

आपके द्वारा सूची में अंकित क्षेत्रों में परिवर्तन

जबतक आपको आवास का प्रस्ताव नहीं दिया गया है, तबतक आप उन क्षेत्रों में परिवर्तन कर सकते हैं जहां आप रहना चाहते हैं। यदि आपने पहले किसी विशिष्ट क्षेत्र में रहने की आवश्यकता दर्शाई है, तो अपने निकटतम आवास सेवा कार्यालय से मिलकर आपको उन कारणों पर चर्चा करनी चाहिए कि आप अपने रहने के स्थान में परिवर्तन क्यों कर रहे हैं। 

नोट: आप अपने पसंदीदा स्थान में परिवर्तन आवास के प्रस्ताव से पहले कर सकते हैं।

विभाग की ओर से प्राप्त होने वाले पत्रों और फोनकॉलों का जवाब देना

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अभी भी आवासीय सहायता के लिए पात्र हैं या नहीं तथा आपकी आवासीय आवश्यकता संबंधी सूचना के नवीकरण के लिए हम नियमित रूप से आपके पास पत्र भेजा करेंगे। यदि आप निवेदित समय-सीमा में इन पत्रों या हमारी फोनकॉलों का जवाब नहीं देंगे तो हम आपका आवेदन रद्द कर देंगे। हम आपकी पात्रता एवं आवासीय आवश्यकता की समीक्षा करेंगे:

  • प्रत्येक छ: महीने पर, बशर्ते कि आवास रजिस्टर में आपका नाम अत्यधिक या अधिक आवश्यकता वालों की सूची में अंकित है
  • प्रत्येक 12 महीने पर, बशर्ते कि आपका नाम माध्यमिक या अल्प आवश्यकता वालों की सूची में अंकित है।

नोट: आवास अधिनियम (Housing Act) 2003 के अंतर्गत समुदायों के विभाग (Department of Communities) को जान-बूझकर ऐसी गलत अथवा भ्रामक जानकारी देना एक अपराध है जिससे आवासीय सेवाओं के बारे में आपकी पात्रता संबंधी निर्णय प्रभावित हो सकते हों।

पालतू जानवर

यदि आप कोई पालतू जानवर रखना चाहते हों, तो अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस को इसकी जानकारी दें। पालतू जानवर रखने के विकल्प के कारण आपका आवासीय विकल्प कैसे प्रभावित हो सकता है, इस बारे में हम आपको सलाह देंगे। विभागीय भवनों में पालतू जानवर (Pets in departmental properties) नामक तथ्य-पत्र में और अधिक जानकारी दी गई है।  

यदि आप छुट्टी पर जाएं

छुट्टियों पर जाने से पहले अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस को इस बात की जानकारी दें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपके न रहते हुए यदि कोई पत्र भेजा गया और उसका जवाब न मिला, तो आपका आवेदन रद्द नहीं किया जाएगा।

यदि अब आपको आवासीय सहायता की जरूरत न हो

यदि अब आपको आवासीय सहायता की जरूरत न रह गई हो, तो यथाशीघ्र अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस को इस बात की सूचना दें ताकि आपका आवेदन आवास रजिस्टर से हटाया जा सके।

और अधिक जानकारी

कृपया अपने निकटतम आवास सेवा ऑफिस से संपर्क करें।